लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना का कहर, सीएम नीतीश कुमार के सचिव सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2022 17:39 IST

बिहार में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब पहुंच गई है. वायरस ने राज्य में कई नेताओं और पुलिस महकमे के अधिकारियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं।जदयू कार्यालय में भी कई लोग कोरोना संक्रमति, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी वायरस की चपेट में।वहीं, दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. तेजी से बढ़ रहा कोरोना डॉक्टरों से लेकर नेता और अधिकारियों को अपने चपेट में ले रहा है. मुख्यमंत्री आवास परिसर में कोरोना से कई लोगों के संक्रमित होने की खबर आने से हड़कंप है. इस बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. 

राज्य के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं. इसके साथ ही जदयू कार्यालय में भी कई कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. मदन मोहन झा ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह भी दी है. 

बिहार पुलिस में कोरोना पसार रहा पैर

पुलिस विभाग के अंदर फिर एक बार कोरोना पांव पसारने लगा है. दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. जिलाधिकारी राजीव रौशन, डीडीसी तनय सुल्तानिया समेत कई अन्य अधिकारियों का कोविड टेस्ट किया गया है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 

वहीं, दरभंगा व्यवहार न्यायालय के 4 अधिकारी समेत कई कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आ रही है. 

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ रहे हैं. संक्रमण के बढते खतरे को देखते हुए अब प्रदेश भर में नाइट कर्फ्यू के साथ अन्य सख्तियां लागू कर दी गई है. राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज बन्द कर दिये गये हैं. शाम आठ बजे दुकानों को बन्द करने का आदेश दिया गया है. राज्य में एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढकर 5785 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबिहार समाचारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह