लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9509 नए मामले, 260 लोगों की मौत, जानें राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या

By भाषा | Updated: August 2, 2020 21:33 IST

महाराष्ट्र में रविवार को कुल 9,926 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,76,809 पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,537 है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1,105 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,436 हो गई।मुंबई में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,447 हो गई है।

मुंबईमहाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,509 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,228 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि 260 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर प्रदेश में 15,576 हो गया है।

विभाग ने कहा कि रविवार को कुल 9,926 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,76,809 पहुंच गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,537 है।

प्रदेश की राजधानी मुंबई में 1,105 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,436 हो गई। वहीं महानगरीय इलाके में 2,376 नए मामले मिले और संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 2,46,154 हो गए।

विभाग के मुताबिक मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,447 हो गई है जबकि मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,887 हो गया है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,55,701 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल