लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नासिक में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 622

By भाषा | Updated: May 9, 2020 13:29 IST

नासिक जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 19 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र राज्य मे 714 पुलिस कर्मी COVID-19 पॉजटिव पाए गए हैं।महाराष्ट्र पुलिस में 648 सक्रिय मामले हैं, 61 ठीक हो चुके और 5 मौतें शामिल हैं।

नासिकमहाराष्ट्र के नासिक में 50 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 622 हो गई है। जिला प्रशासन ने एक बयान में शनिवार को बताया कि 50 नए मरीजों में से 49 मालेगांव के और एक नासिक शहर का है। इसमें कहा गया है कि जिले में कोविड-19 के कुल 622 मरीजों में से 497 मालेगांव, 45 नासिक शहर और 62 अन्य इलाकों के हैं।

बयान में कहा गया है कि जिले में अभी तक इस संक्रामक रोग के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 19 हो गई है। इसमें बताया गया कि अभी तक मालेगांव के 41, नासिक नगर निगम क्षेत्र के तीन, जिले के अन्य हिस्सों के दो मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।  

इसके साथ ही बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस भी तेजी से कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी दी है कि राज्य मे 714 पुलिस कर्मी COVID-19 पॉजटिव पाए गए हैं, जिनमें 648 सक्रिय मामले, 61 ठीक हो चुके और 5 मौतें शामिल हैं। लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले की 194 घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 19063 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 3470 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 731 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनासिकमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल