लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः तेजी से फैल रहा दुनियाभर में, चीन में 425 की मौत, जानिए किस-किस देश में फैल चुका है...

By भाषा | Updated: February 4, 2020 20:12 IST

चीन में अब तक कोरोना वायरस के 20,400 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले वुहान शहर में सामने आए हैं। 425 में से अधिकतर लोगों की मौत भी चीन में ही हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअकेले चीन में ही अब तक इसके 20,400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। चीन की मुख्यभूमि से बाहर लगभग दो दर्जन जगहों पर 150 से अधिक लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

चीन में फैले कोरोना वायरस के मामले अब दूसरे देशों में भी बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इससे अब तक 425 लोगों की मौत हो चुकी है और यह तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है।

अकेले चीन में ही अब तक इसके 20,400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। चीन की मुख्यभूमि से बाहर लगभग दो दर्जन जगहों पर 150 से अधिक लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। फिलिपींस और हांगकांग में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस पीडि़त लोगों की देशवार संख्या इस प्रकार है:

चीन- चीन में अब तक कोरोना वायरस के 20,400 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले वुहान शहर में सामने आए हैं। 425 में से अधिकतर लोगों की मौत भी चीन में ही हुई।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आने वाले देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या इस प्रकार है;

सिंगापुर- 24 जापान-20 थाईलैंड-19 हांगकांग- 17, एक व्यक्ति की मौत समेत दक्षिण कोरिया- 16 ऑस्ट्रेलिया- 12 मलेशिया -10 ताइवान - 10 वियतनाम- 10 मकाऊ - 9 भारत- 3 फिलिपींस- 2, एक व्यक्ति की मौत समेत नेपाल, श्रीलंका और कंबोडिया- 1-1 इसके अलावा उत्तरी अमेरिका में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं

जोकि इस प्रकार हैं: अमेरिका- 11 कनाडा- 4 कोरोना वायरस ने यूरोपीय देशों को भी अपनी चपेट में लिया है, जिसके आकंड़े इस प्रकार हैं: जर्मनी-12 फ्रांस-6 ब्रिटेन-2 इटली-2 रूस-2 फिनलैंड, स्पेन, स्वीडन- 1-1 वहीं पश्चिम एशिया में केवल संयुक्त अरब अमीरात में ही 5 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकारूसशी जिनपिंगहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज