लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,935 हुई

By भाषा | Updated: November 15, 2020 09:42 IST

Open in App

रांची, 15 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 922 हो गयी है और संक्रमण के 154 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,935 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और मरीज की मौत हो गयी, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 922 हो गयी।

इसके अलावा, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,05,935 हो गयी है ।

झारखंड में संक्रमित पाए गए 1,05,935 लोगों में से 1,01,897 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,116 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 10,693 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 154 संक्रमित पाये गये। रांची में 39, रामगढ़ में 38, पूर्वी सिंहभूम में 24 और धनबाद में 15 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र