लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 15 नवंबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए, वहीं 82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

देश में कोविड-19 के 41,100 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 88,14,579 हुए, वहीं संक्रमण से 447 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,29,635 हो गई।

लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मामलों को संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में 4,79,216 मामले उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 5.44 प्रतिशत है।

वहीं देश में 82,05,728 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं,और इस हिसाब से संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए कल तक कुल 12,48,36,819 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल