लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारतीय रेल ने शुरू किया थर्मल टेम्परेचर स्कैनिंग, भारत में अबतक 110 संक्रमित मामले

By स्वाति सिंह | Updated: March 16, 2020 12:17 IST

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए मुंबई में रेलवे प्रशासन ने लोकल ट्रेनों के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनों को भी संक्रमण मुक्त करना शुरू कर दिया है। लोकल ट्रेनों में हर दिन करीब 80 लाख यात्री सफर करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर थर्मल टेम्परेचर स्कैनिंग की शुरुआत की है।दक्षिण रेलवे ने AC डिब्बों से कंबल हटवाने और डिब्बों को कीटाणुरहित करने के आदेश जारी किए।

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर थर्मल टेम्परेचर स्कैनिंग की शुरुआत की है। इससे पहले दक्षिण रेलवे ने रविवार को वातानुकूलित डिब्बों से कंबल हटवाने और डिब्बों को कीटाणुरहित करने के आदेश जारी किए। हालांकि मांगने पर यात्रियों को कंबल दिए जाएंगे। रेलवे ने कहा कि डिब्बों में तकिए और तकिए के गिलाफ मिलना जारी रहेगा।

रेलवे ने कहा कि कंबल हटाने का यह आदेश एक महीने या अगले आदेश तक लागू होगा। रेलवे बोर्ड की सलाह पर यह कदम उठाया गया। एक विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न उपायों के तहत डिब्बों के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों पर कीटाणुनाशक का छिड़काव किया गया। दक्षिण रेलवे ने यात्रियों से एहतियाती कदमों में सहयोग करने और अपना कंबल लाने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा गया कि यात्रा के दौरान आवश्यकतानुसार कोच परिचारकों से कंबल मांगा भी जा सकता है। 

वहीं, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए मुंबई में रेलवे प्रशासन ने लोकल ट्रेनों के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनों को भी संक्रमण मुक्त करना शुरू कर दिया है। लोकल ट्रेनों में हर दिन करीब 80 लाख यात्री सफर करते हैं। मध्य रेलवे के अनुसार, सभी डिब्बों में पकड़ने के हैंडल, दरवाजों के हैंडल, दरवाजों की कुंडी, प्रवेश द्वार, खिड़कियों, बिजली के स्विच और लोकल ट्रेनों के अंदर तथा ट्रेनों के बाहर अन्य हिस्सों को कीटाणुनाशकों के इस्तेमाल से साफ किया जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘सफाई और स्वच्छता के लिए खासतौर से कोविड-19 परामर्श को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के डिपो पर डिब्बों के रखरखाव के दौरान विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि शौचालयों की अच्छे तरीके से सफाई और उन्हें संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

मध्य रेलवे ने बताया कि धोबी घाट पर चादरों की सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है और कोच सहायक से यात्रियों को नयी चादरें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एसी डिब्बों में सभी पर्दों को अगले चार-पांच दिनों में हटाया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्रियों को अपनी चादरें लाने की सलाह दी गई है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?