लाइव न्यूज़ :

दूसरे देशों की तुलना में भारत में प्रति लाख व्यक्ति पर कोरोना के कम मामले, जानें प्रमुख देशों में लाख लोगों पर कितने मामले हैं

By अनुराग आनंद | Updated: June 22, 2020 17:45 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,440 मरीज ठीक हुए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,37,195 हो गयी है।वर्तमान में भारत में संक्रमण के 1,74,387 एक्टिव मामले हैं और सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। देश में कोरोना वायरस के 4,25,282 मामले हैं और 13,699 लोगों की मौत हुई है।

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि घनी आबादी के बावजूद भारत में प्रति लाख व्यक्ति पर कोविड-19 के मामले दुनिया में सबसे कम हैं और ठीक होने की दर अब करीब 56 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ की 21 जून की 153 वीं स्थिति रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोरोना वायरस के 30.04 मामले हैं जबकि वैश्विक औसत तीन गुणा से भी अधिक 114.67 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ये कम मामले कोविड-19 की रोकथाम, प्रसार रोकने और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के उठाए गए क्रमिक, एहतियाती कदमों की बदालैत हुआ है।’’

जानें दुनिया के प्रमुख देशों में प्रति लाख व्यक्ति पर कोरोना संक्रमण के कितने मामले हैं-

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थिति रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका में प्रति लाख आबादी पर 671.24 मामले हैं, जबकि जर्मनी, स्पेन, ब्राजील और ब्रिटेन में प्रति लाख आबादी पर क्रमश: 583.88, 526.22, 489.42 और 448.86 मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि रूस में प्रति लाख आबादी पर 400.82 मामले हैं जबकि कनाडा, ईरान और तुर्की में क्रमश: 393.52 मामले, 268.98 मामले, 242.82 मामले और 223.53 मामले हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के 4,25,282 मामले हैं और 13,699 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 9,440 मरीज ठीक हुए । इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,37,195 हो गयी है और ठीक होने की दर 55.77 प्रतिशत पर पहुंच गयी है । मंत्रालय के मुताबिक, वर्तमान में संक्रमण के 1,74,387 मामले हैं और सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के जांच के दायरे को लगातार बढ़ाया जा रहा है-

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘ठीक होने वाले मरीजों और मौजूदा मरीजों के बीच अंतर बढ़ना जारी है ।’’ कोविड-19 की जांच के दायरे को लगातार बढ़ाया जा रहा है और सरकारी प्रयोगशाला की संख्या बढ़कर 723 और निजी प्रयोगशाला की संख्या 262 हो गयी है। कुल 985 प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच की जा रही है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंसाधन परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 21 जून तक 69,50,493 नमूने लिए गए । रविवार को 1,43,267 नमूने लिए गए । सोमवार को सुबह आठ बजे तक कोविड-19 के 14,821 नए मामले आए जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 4,25,282 हो गयी और 445 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 13,699 हो गयी।

संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख पार करने के आठ दिन बाद ही संक्रमित लोगों की संख्या चार लाख से ज्यादा हो गयी । एक जून के बाद से संक्रमण के 2,34,747 मामले आए हैं । लगातार 11 वें दिन सोमवार को देश में दस हजार से ज्यादा मामले आए। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह