लाइव न्यूज़ :

Corona Update: महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 9518 नए मामले, 258 की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:23 IST

मुंबई में रविवार को दिन भर में 1038 कोरोना संक्रमण के नए मरीज आए हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 101388 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे जिले के कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 475 नए मरीजों की पुष्टि हुई ।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एमएमआर क्षेत्र में रविवार तक कुल मामले 1,99,835 हो गए हैं और 8,220 संक्रमितों की मौत हुई है।पुणे के पास पिंपरी चिंचवड शहर में एक दिन में 851 नए मामले आए हैं।

मुंबई:  महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मामले आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3.10 लाख के पार चली गई, जबकि 258 और मरीजों ने दमतोड़ दिया। इनमें से 149 की मौत मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है।

यह पहली बार है कि नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो। पुणे में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 1812 नए मामले आए हैं, जबकि मुंबई में 1038 नए मरीज आए हैं। मुंबई में कुल मामले 1,01,388 हो गए हैं।

बीमारी के कारण 258 संक्रमितों ने दमतोड़ा जिनमें से 64 मुंबई के हैं जबकि 149 मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के हैं जो तेज़ी से नए कोविड केंद्र के तौर पर उभर रहा है। बयान में बताया गया है कि ठाणे जिले के कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 475 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद एमएमआर के इस भाग में मामले 18,115 हो गए हैं।

इसके बाद ठाणे शहर में 17,226 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एमएमआर क्षेत्र में रविवार तक कुल मामले 1,99,835 हो गए हैं और 8,220 संक्रमितों की मौत हुई है। पुणे के पास पिंपरी चिंचवड शहर में एक दिन में 851 नए मामले आए हैं।

बयान में बताया गया है कि नासिक शहर में 471 नए मामले आए हैं जबकि औरंगाबाद नगर में 194 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभाग के मुताबिक, कोल्हापुर जिले में (नगरपालिका की सीमा को छोड़कर) 193 नए मामले आए हैं।

सोलापुर जिले में रिकॉर्ड 226 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं पुणे जिले में 386 और जलगांव जिले में 104 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बयान में बताया गया है कि कुल 3,906 मरीजों को दिन में अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है।

राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं, पुष्ट मामलों की संख्या 3,10,455 है। राज्य में बीमारी से ठीक होने की दर 54.62 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 3.82 फीसदी है। अबतक कुल 15,64,129 लोगों की जांच की जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि 7,54,370 लोग घर में पृथक-वास में हैं, जबकि 45,846 लोगों को पृथक केंद्रों में रखा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज