लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से भारत लाए 146 लोगों में से दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2021 14:58 IST

अफगानिस्तान में तालिबान  के कब्जे के बाद इंडियन एयर फोर्स काबुल से भारतीय नागरिकों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. भारतीय सेना के दो विमान हर दिन भारतीयों को लेकर भारत आ रहे हैं. वहीं बीते दिन अफगानिस्तान से भारत लौटे 146 लोगों में से दो लोगों की आज कोरोना वायरस  टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान  के कब्जे के बाद इंडियन एयर फोर्स काबुल से भारतीय नागरिकों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. भारतीय सेना के दो विमान हर दिन भारतीयों को लेकर भारत आ रहे हैं. वहीं बीते दिन अफगानिस्तान से भारत लौटे 146 लोगों में से दो लोगों की आज कोरोना वायरस  टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अफगानिस्तान से भारत आए 146 लोगों में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब देखा जा रहा है कि ये लोग और किन-किन लोगों के संपर्क में आए हैं और बाकी सभी के भी टेस्ट  किए जा रहे हैं. 

इस मामले में दिल्ली सरकार में नोडल अधिकारी राजिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि काबुल से रेस्क्यू कर जो भी भारत आ रहा है हम उसकी कोरोना जांच कर रहे हैं. कल आए 146 लोगों में से दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. हमने बाकी सभी लोगों को इन्फॉर्म कर दिया है और सेल्फ आइसोलेशन के लिए कहा गया  है. उन्होंने बताया कि जिन दो लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हम उन पर नजर बनाए हुए हैं. दोनों लोग डॉक्टरों की निगरानी में हैं. 

बता दें कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,072 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,49,306 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,33,924 हो गई, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है. करीब 160 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 389 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,34,756 हो गई. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 19,474 कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है.

देश में अभी तक कुल 50,75,51,399 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 12,95,160 नमूनों की जांच रविवार को की गई. आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 28 दिन से तीन प्रतिशत से कम है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.91 प्रतिशत है, जो पिछले 59 दिन से तीन प्रतिशत से कम है.

देश में अभी तक कुल 3,16,80,626 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 58.25 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए.

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियातालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील