लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना से दो और लोगों की मौत, 1,607 मिले नए मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2022 10:09 IST

इस साल 13 जनवरी को महामारी की तीसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक कोविड-19 के मामलों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे राजधानी में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,81,555 हो गई हैगुरुवार को कुल 30,459 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच की गई थी

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत के साथ 1,607 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान दिल्ली में संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये आंकड़े शुक्रवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के संदर्भ में हैं जो शनिवार सुबह अधिकारियों द्वारा जारी किया गया।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन आए नए मामलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,81,555 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,174 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 4.62 प्रतिशत संक्रमण दर के कोरोना वायरस संक्रमण के 1,490 मामले सामने आए थे, इस दौरान दो और मरीजों की मौत हो गई थी। शुक्रवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुल 30,459 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच की गई थी।

गौरतलब है कि इस साल 13 जनवरी को महामारी की तीसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक कोविड-19 के मामलों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई थी। दिल्ली में 14 जनवरी को 30.6 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई थी, जो महामारी की तीसरी लहर के दौरान सर्वाधिक थी, जो काफी हद तक कोरोना वायरस के अत्यधिक पारगम्य ओमीक्रोन संस्करण के कारण थी। बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार को गृह पृथक्कवास में रह रहे मरीजों की संख्या 3,863 थी। दिल्ली के अस्पतालों में कोविड​​​​-19 रोगियों के लिए 9,581 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 148 (1.54 प्रतिशत) पर फिलहाल मरीजों का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र