लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 472 मामले आए सामने, देश की राजधानी में संक्रमितों की संख्या हुई 8470

By अनुराग आनंद | Updated: May 14, 2020 14:34 IST

कल से आज तक देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 472 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 3045 लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो गए हैं।इसके साथ ही कल से आज तक 187 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 472 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कल से अब तक 187 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं।

दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़कर 8470 हो गई है। यहां अब तक 115 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। दिल्ली में 3045 लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो गए हैं।

बता दें कि गाजीपुर सब्जी मंडी के सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनके ऑफिस को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके चलते गाजीपुर सब्जी मंडी 2 दिनों तक बंद रहेगी। मंडी को अब फिर से सैनिटाइज किया जा रहा है और गुरुवार और शुक्रवार को यह बंद रहेगी।

दिल्ली में एक ओर जहां कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर हॉटस्पॉट इलाके घट रहे हैं। दिल्ली सरकार के ऑपरेशन शील्ड को सफलता मिलने का क्रम जारी है। इसके लागू होने के बाद बुधवार को एक और इलाके को हॉटस्पॉट जोन से बाहर कर दिया गया है। इसमें जे एंड के ब्लॉक, एल, एच ब्लॉक दिलशाद गार्डन शामिल है।

पिछले चार सप्ताह में यहां एक भी कोरोना का नया केस सामने नहीं आया है। अब तक 21 सील इलाकों को हॉटस्पॉट जोन से बाहर किया जा चुका है। अब दिल्ली में 79 हॉटस्पॉट जोन हैं। दिल्ली सरकार ने जिला प्रशासन की रिपोर्ट के बाद इसे सील जोन से बाहर करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों के सहयोग की वजह से ऑपरेशन शील्ड सफल हुआ है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज