लाइव न्यूज़ :

Corona Effect: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन होंगे सीमित, निजी कार्यालय 50% क्षमता से होंगे संचालित 

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 19, 2020 13:57 IST

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश के जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं, वे कॉलेज अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित हों। यदि वहां कोई कमी हो तो उन्हें तुरंत दूर कर पूर्ण सक्षम बनाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह  बैंस ने निर्देश दिए कि जिन जिलों की कोरोना पॉजिटिविटी दर ज्यादा है वे विशेष सावधानी रखें।बैठक में बताया गया कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 97 प्रतिशत स्वास्थ्य सर्वे कार्य पूरा हो गया है।

भोपाल में कोरोना की पॉजिटिविटी दर लगभग 10 प्रतिशत आई है, अत: यहां विशेष सावधानी की आवश्यकता है। भोपाल में सोमवार से निजी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से संचालित हों तथा दुकानों के बंद होने का समय रात्रि 10 बजे के स्थान पर 8 बजे किया जाए।इसके साथ ही अगले माह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन सीमित एवं सावधानी  से हों।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते या निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मध्यप्रदेश एक्टिव प्रकरणों की दृष्टि से देश में 15वें स्थान पर है, वहीं पॉजिटिव प्रकरणों के मामले में 13वें स्थान पर है। मध्यप्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 3.73 प्रतिशत, रिकवरी रेट 68.3 प्रतिशत तथा फैटिलिटी रेट 3.24 प्रतिशत है।

सभी मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से संचालित हों

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश के जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं, वे कॉलेज अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित हों। यदि वहां कोई कमी हो तो उन्हें तुरंत दूर कर पूर्ण सक्षम बनाया जाए। जो मेडिकल कॉलेज नए खुले है, उन्हें भी तुरंत पूरी क्षमता से संचालित करें। कोविड के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

जिन जिलों में पॉजिटिविटी दर ज्यादा है वे विशेष ध्यान दें

इस दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह  बैंस ने निर्देश दिए कि जिन जिलों की कोरोना पॉजिटिविटी दर ज्यादा है वे विशेष सावधानी रखें। समीक्षा में पाया गया कि भोपाल, ग्वालियर, खरगौन, धार, सीहोर, श्योपुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर की पॉजिटिविटी दर अपेक्षाकृत अधिक है वहीं उज्जैन, सागर, शिवपुरी, दतिया आदि जिलों की कम आई है। हरदा, दमोह, शहडोल, आगर-मालवा, अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी व सिवनी की पॉजिटिविटी दर शून्य प्रतिशत आई है।

किल कोरोना में 97 प्रतिशत सर्वे पूर्ण

बैठक में बताया गया कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 97 प्रतिशत स्वास्थ्य सर्वे कार्य पूरा हो गया है। ए.सी.एस. हैल्थ श्री मोहम्मद सुलेमान ने वी.सी. से बताया कि 20 जुलाई तक शत-प्रतिशत सर्वे हो जाएंगे। सर्वे के दौरान 01 लाख 17 हजार 626 सैम्पल लिए गए, जिनमें से 2038 पॉजीटिव आए, पॉजिटिविटी दर 1.73 प्रतिशत रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज