लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 लाख, 62 हजार से अधिक लोगों का राजस्थान पुलिस ने किया चालान

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 28, 2020 07:05 IST

निषेधाज्ञा और क्वारंटाइन मापदंडों का उल्लघंन करने पर 3 हजार, 616 एफआईआर दर्ज कर अब तक करीब 7 हजार,  860 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान पुलिस ने कोविड-19 के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।अब तक 5 लाख, 62  हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 8 करोड़, 41 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है।  

जयपुर: कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस बीच राजस्थान पुलिस ने कोविड-19 के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश पुलिस ने राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 5 लाख, 62  हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 8 करोड़, 41 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है।  

महानिदेशक पुलिस अपराध एमएल लाठर ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2 लाख, 24 हजार से अधिक, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 12 हजार, 92, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 3 लाख, 24 हजार, 305 व्यक्तियों के चालान किए गए है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले, शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा और क्वारंटाइन मापदंडों का उल्लघंन करने पर 3 हजार, 616 एफआईआर दर्ज कर अब तक करीब 7 हजार,  860 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 8 लाख, 60 हजार, 814 वाहनों का चालान और 1 लाख, 63 हजार, 338 वाहनों को जब्त किया गया और करीब 15 करोड़, 61 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

लाठर ने बताया कि राजस्थान में 26 हजार, 87 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में राजस्थान पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219 मुकदमे दर्ज कर 300 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 229 को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज