लाइव न्यूज़ :

CHHATTISGARH : CORONA UPDATE सावधानी नहीं बरती तो फिर होगी कड़ाई!

By स्वाति कौशिक | Updated: December 23, 2023 16:05 IST

COVID का वायरस समय-समय पर अपना स्वरूप बदलता है, इस दौरान शरीर की कम प्रतिरोधक क्षमता वाले इससे प्रभावित भी होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपलमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली बैठक 

रायपुर । छत्तीसगढ़ दिखने लगा कोरोना का असर, लोगों से सावधान रहने की अपील।

देश के साथ-साथ प्रदेश में भी एक बार फिर कोरोना के बढ़ते केस सामने आ रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में पांच एक्टिव केस हैं। केस का वेरिएंट जानने अभी परीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में कोरोन के फैलाओं को रोकने अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही लोगो से सावधानी बरतने भी कहा गया है। संचालक महामारी नियंत्रण डॉ सुभाष मिश्रा ने बताया कि कोरोना अभी खतरनाक नहीं है मगर उसे लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है भेड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के उपाय किए जाने चाहिए खासकर हाई रिस्क की श्रेणी में आने वाले बीमार बच्चे वृद्धि तथा पुरानी बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए ।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपलCOVID का वायरस समय-समय पर अपना स्वरूप बदलता है इस दौरान शरीर की कम प्रतिरोधक क्षमता वाले इससे प्रभावित भी होते हैं केरल में COVID के जो मामले सामने आए हैं वह खतरनाक नहीं है राज्य में भी कोरोना के म्यूटेंट पर नजर रखी जा रही है इसके लिए संक्रमितों के सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एम्स में भेजा गया है।

प्रदेश में एक्टिव केस की बात करें तो रायपुर जिले में दो बिलासपुर कांकेर तथा दुर्ग जिले से एक-एक मामले सामने आए हैं। राजधानी रायपुर में रोजाना होने वाले टेस्टों की संख्या में भी बढ़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की माने तो यदि प्रदेश की राजधानी रायपुर में और केस बढ़ते हैं तो सावधानी बरतते हुए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों में चैकिंग की प्रक्रिया एक बार शुरू की जा सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली बैठक 

मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी बैठक ली है इस बैठक में सीएमएचओ, सिविल सर्जन तथा राज्य स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए । बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने अस्पतालों में पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में दावों बेड ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी बात कही है अस्पताल में मौजूद तमाम उपकरणों को गतिशील बनाए रखने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल भी किए जाने की बात कम ने कही है।

CORONA UPDATE

टॅग्स :छत्तीसगढ़Coronaकोरोना वायरसविष्णु देव सायHealth and Education DepartmentHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो