लाइव न्यूज़ :

Corona cases in Mumbai: मुंबई में कोरोना वायरस के 10860 नए केस, महाराष्ट्र में हालत खराब, 24 घंटे में 18466 मामले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2022 20:07 IST

Corona cases in Mumbai: कॉर्डेलिया क्रूज पोत गोवा से मंगलवार शाम को मुंबई तट पर पहुंचा, जिसमें सवार करीब 2000 लोगों में से 66 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबीएससी ने 17-17 सीटों वाली पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की थी।लोगों की पोत से उतरने से पहले आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी।इस मौके पर बीएमसी की टीम और पुलिस मौजूद रही।

Corona cases in Mumbai: बीएमसी ने कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,860 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,18,462 हो गई। दैनिक मामले पिछले दिन की तुलना में 34.37 फीसदी अधिक रहे।

कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 16,381 हुई। महाराष्ट्र में आज 18,466 नए मामले और 20 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले की संख्या बढ़कर 66,308 है। ओमीक्रोन मामले की संख्या 653 तक पहुंची, इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई है।

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 3,640 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,49,489 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 453 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 48,637 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। केरल में पिछले दो सप्ताह से लगातार संक्रमण के नये मामलों की संख्या तीन हजार से कम रही थी।

मौत के नए मामलों में 423 ऐसे मामले में भी शामिल हैं जिन्हें किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 30 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई। विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,363 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 51,89,100 हो गई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529दिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल