लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना, 500 की मौत, कुल केस 98370, कोविड ने ली पूर्व विधान पार्षद तांती की जान, खिरियावां गांव में 2 दिनों के अंदर 57 संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2020 20:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देगया के खिरियावां गांव में 2 दिनों के अंदर 57 कोरोना संक्रमित मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे गांव को 14 दिनों के लिए बैरिकेटिंग सील कर दिया गया है.स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में कोरोना के आज 484 कोरोना के मरीज मिले हैं. लॉकडाउन के बाद भी यहां तेजी के संक्रमण बढ़ता जा रहा है.

पटनाःबिहार में जानलेवा कोरोना संक्रमण लगातार कहर बरपाता जा रहा है. इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफे के साथ ही मौतों का सिलसिला भी गहरता जा रहा है.

नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 500 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 3911 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98370 हो गई है.

वहीं, जदयू के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व विधान पार्षद रविन्द्र तांती की आज कोरोना से मौत हो गई. वे पटना के एम्स में 10 दिनों से भर्ती थे, जहां बीते नौ दिनों से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. एक जमाने में रविन्‍द्र तांती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी थे.

लालू ने ही उन्‍हें 1996 में पहली बार एमएलसी बनाया था, लेकिन 1997 में राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उन्‍होंने उनके एमएलसी बनने के लिए अपनी सीट से त्यागपत्र दे दिया था. इसके बाद उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया था.

उधर, गया के खिरियावां गांव में 2 दिनों के अंदर 57 कोरोना संक्रमित मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे गांव को 14 दिनों के लिए बैरिकेटिंग सील कर दिया गया है. वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

इसबीच स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में कोरोना के आज 484 कोरोना के मरीज मिले हैं. लॉकडाउन के बाद भी यहां तेजी के संक्रमण बढ़ता जा रहा है. अररिया में 285, अरवल में 31, औरंगाबाद में 99, बांका में 53 कोरोना के मरीज मिले हैं.

दरभंगा में 113, पूर्वी चंपारण में 175, गया में 132, जहानाबाद में 113 कोरोना के मरीज मिले हैं. सारण में भी कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 106 कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 146,बक्सर में 50, भोजपुर में 81 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 133 कोरोना के मरीज मिले हैं. कटिहार में 257 ,नवादा में 29, रोहतास में 88 कोरोना के मरीज मिले है. आज के लिस्ट के अनुसार कई जिलों में आज मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशननीतीश कुमारजेडीयूपटनाबिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?