लाइव न्यूज़ :

कोरोना: 'कॉर्बेवैक्स'को एहतियाती खुराक के रूप में मिली मंजूरी, केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखकर दी जानकारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 10, 2022 21:52 IST

देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को एक पत्र लिखा है जिसमें बताया गया है कि बायलॉजिक ई कंपनी द्वारा विकसित वैक्सीन कॉर्बेवैक्स का इस्तेमाल बूस्टर डोज के रूप में किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएहतियाती खुराक के रूप में दी जा सकेगी कॉर्बेवैक्सकेंद्र ने राज्यों को दिए निर्देशकेंद्र ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है वैक्सीन

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने आज एक अहम फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कहा है कि बायलॉजिक ई कंपनी द्वारा विकसित कोरोना की वैक्सीन कॉर्बेवैक्स का इस्तोमाल तीसरी खुराक यानी कि एहतियाती डोज के रूप में किया जा सकेगा। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा राद्यों को लिखे पत्र में कहा गया है कि जो लोग 18 साल के ऊपर हैं और जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लग चुकी है उन्हें दूसरी खुराक लेने के छह महीने में एहतियाती (बूस्टर) डोज के रूप में कॉर्बेवैक्स लगाई जा सकेगी।

स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को बताया है कि जिन लोगों ने कोवैक्सीन या फिर कोविशील्ड दोनों में से कोई भी वैक्सीन की दूसरी डोज ली हो उन्हें  6 महीने या 26 सप्ताह पूरे होने पर कॉर्बेवैक्स लगाई जा सकती है। यह वैक्सीन पर्यापत मात्रा में उपलब्ध है। केंद्र ने इस संबंध में राज्यों से कहा है कि वह टीकाकरण केंद्र और स्वास्थ्यकर्मियों को जानकारी दें।

बता दें कि कॉर्बेवैक्स का इस्तेमाल मौजूदा समय में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को लगाने के लिए किया जा रहा है। यह टीका खास तरीके से विकसित किया गया है। कॉर्बेवैक्स देश का पहला आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट टीका है। इसे बायलॉजिक ई कंपनी ने विकसित किया है।

फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16047 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन के आंकड़ो से यह संख्या 25 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले 24 घंटो में कोविड के कारण 54 लोगों की मौत भी हुई है। चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 3.50 प्रतिशत से बढ़कर 4.94प्रतिशत हो गई है। फिलहाल देश में 1 लाख 28 हजार 261 एक्टिव मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडियाकोविशील्‍डकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज