लाइव न्यूज़ :

अटल की अस्थियों की कलश यात्रा पर विवाद, RJD ने पूछा- दसवां और मुंडन कब कराएंगे?

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2018 17:52 IST

देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में इलाज के दौरान 16 अगस्त को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा हुई थी।

Open in App

पटना, 27 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी अस्थियों की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से देश भर में यात्रा निकाले जाने पर विपक्ष निशाना साध रहा है। आरोप है कि भाजपा अटल जी के निधन के बाद राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। इसी कडी में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने भाजपा नेताओं से पूछा है कि अटल जी की अस्थि प्रवाह के बाद अब दसवां तथा मुंडन संस्कार कब कराएंगे?

राजद के वरिष्ठ नेता के मुताबिक चूंकि भाजपा पर 'सूतक' का साया पड गया है। भाजपा 'पातक' की शिकार है। इसिलए बगैर दसकर्म और मुंडन के इससे छुटकारा मिलने वाला नहीं है। हिंदू कर्मकांड के मुताबिक 'पातक' लगने के कारण आप कोई शुभ कार्य नहीं कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए शुभ कार्य का परिणाम भी अशुभ होगा। इस दरमियान खान-पान में भी परहेज का पालन करना पडता है।

उन्होंने कहा कि पता नहीं भाजपा वाले अपने भोजन में तेल-हल्दी आदि से परहेज कर रहे हैं या नहीं। शिवानंद तिवारी ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि उसे 'गरूड पुराण' पाठ करा कर पातक के नियमों को समझ लेना चाहिए। नियम के मुताबिक दसवां और मुंडन कराने के साथ तेरहवें दिन क्रिया भी होनी चाहिए। उस दिन मोहन भागवत जी तथा उनके जैसे अन्य श्रेष्ठ ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए।

तब जाकर हिंदुत्व की अलंबरदार भाजपा को पातक से मुक्ति मिलेगी और वह किसी शुभ कार्य करने की अधिकारी होगी। यहां बता दें कि देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में इलाज के दौरान 16 अगस्त को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा हुई थी। दिल्ली के स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार के बाद पार्टी ने देश भर में अस्थि-कलश यात्रा निकाली और हरिद्वार में गंगा सहित देश भर की कई नदियों में उसका प्रवाह किया गया।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए