लाइव न्यूज़ :

JDU-RJD-BJP: बिहार में सरकार मोदी और नीतीश की और विधानसभा अध्यक्ष लालू यादव का

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2024 17:41 IST

JDU-RJD-BJP: बिहार में एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने से पहले संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आज अपने खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअविश्वास प्रस्ताव के नोटिस के बावजूद बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी काफी सक्रिय दिख रहे हैंउन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगाअवध बिहारी चौधरी ने कहा कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी मिली है

JDU-RJD-BJP:बिहार में एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने से पहले संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आज अपने खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे। यानि अवध बिहारी चौधरी विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर जबरन बने रहेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस के बावजूद बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी काफी सक्रिय दिख रहे हैं। उन्होंने आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। सुबह 11:30 बजे से यह अहम बैठक हुई। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।उन्होंने कहा कि इसको लेकर जो नियम है, उसका पालन करना होगा।

मैं नियमावली प्रक्रिया से चलने वाला व्यक्ति हूं। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या आप इस्तीफा देंगे, तो उन्होंने साफ कहा 'क्यों देंगे इस्तीफा।' अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी मिली है। जो अविश्वास प्रस्ताव आया है, उस पर फैसला विधायक करेंगे। बिहार विधानसभा संचालन की जो नियमावली बनी हुई है।

उससे एक इंच ना दाहिने ना बाएं उसी के अनुसार में काम करूंगा। उन्होंने कहा कि देश में संविधान है और संविधान में जो अनुच्छेद है उसके तहत काम करेंगे। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मुझे आज पता चला है कि मेरे ऊपर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इसके अलावा खेला होने के सवाल पर कहा कि इसके बारे में मुझे नहीं मालूम, बस संविधान के अनुसार मैं अपना काम करना जानता हूं और उसी के अनुसार काम होगा।

इसी बीच विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि विधायकों का बहुमत विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के पक्ष में है। इसलिए किसी की कुछ चलने वाला नहीं है। उल्लेखनीय है कि 2022 में महागठबंधन सरकार बनने के बाद चौधरी राजद कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बने थे। अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को छोड़कर भाजपा नीत एनडीए के साथ सरकार बनाई है तब चौधरी को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

भाजपा के कई विधायकों ने चौधरी के खिलाफ 28 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा के सचिव को सौंपा गया। विधानसभा को संचालित करने के लिए बनी नियमावली के मुताबिक अगर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो उसके 14 दिन बाद सदन में उस पर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही के दौरान कम से कम 37 विधायक खड़े होकर कहेंगे कि अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है।

इसके बाद अध्यक्ष अपना आसन छोड़ देंगे और उपाध्यक्ष उस आसन पर बैठेंगे। फिर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। अगर सदन में मौजूद विधायकों के बहुमत ने अध्यक्ष के खिलाफ वोटिंग कर दी तो उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी पड़ेगी।

विधानसभा अध्यक्ष के इस दांव से निपटने के लिए एनडीए राज्यपाल के पास जा सकती है। राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं। वे विधानसभा अध्यक्ष को सलाह दे सकते हैं, लेकिन अध्यक्ष के लिए उसे मानना जरूरी नहीं है। इससे नया टकराव शुरू हो सकता है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनाBJPजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल