लाइव न्यूज़ :

संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (अ), अनुच्छेद 21 एवं अनुच्छेद 14 के तहत व्यक्ति को अपनी पसंद का नाम रखने या अपनी पसंद के अनुसार नाम बदलने का अधिकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 21:23 IST

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रमाण पत्रों में नाम बदलने के राव के आवेदन को खारिज कर दिया था जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआवेदन को मनमाने ढंग से ठुकरा दिया और कानून की नजर में खुद को गलत दिशा दिखाई।अनुच्छेद 21 एवं अनुच्छेद 14 के तहत याचिकाकर्ता को मिले मौलिक अधिकारों का हनन करती है। याचिकाकर्ता ने अपना नाम शाहनवाज से बदलकर मोहम्मद समीर राव करने का प्रार्थना पत्र दिया था।

प्रयागराजः इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (अ), अनुच्छेद 21 एवं अनुच्छेद 14 के तहत व्यक्ति को अपनी पसंद का नाम रखने या अपनी पसंद के अनुसार नाम बदलने का अधिकार है। यह निर्णय न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत ने समीर राव नाम के एक व्यक्ति की रिट याचिका स्वीकार करते हुए दिया।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रमाण पत्रों में नाम बदलने के राव के आवेदन को खारिज कर दिया था जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। राव की याचिका स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि अधिकारियों ने नाम बदलने के आवेदन को मनमाने ढंग से ठुकरा दिया और कानून की नजर में खुद को गलत दिशा दिखाई।

उच्च न्यायालय ने कहा कि अधिकारियों की यह कार्रवाई भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (अ) और अनुच्छेद 21 एवं अनुच्छेद 14 के तहत याचिकाकर्ता को मिले मौलिक अधिकारों का हनन करती है। अदालत ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपी बोर्ड), क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली के क्षेत्रीय सचिव द्वारा 24 दिसंबर, 2020 को पारित आदेश को रद्द कर दिया और प्रतिवादियों को याचिकाकर्ता के नाम बदलने के आवेदन को स्वीकार करने और नए प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता ने अपना नाम शाहनवाज से बदलकर मोहम्मद समीर राव करने का प्रार्थना पत्र दिया था। तथ्य के मुताबिक, याचिकाकर्ता का नाम माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 2013 में जारी हाईस्कूल और 2015 में जारी इंटरमीडिएट परीक्षा प्रमाण पत्र में शाहनवाज दर्ज था। सितंबर-अक्टूबर, 2020 में उसने सार्वजनिक रूप से अपना नाम शाहनवाज से बदलकर मोहम्मद समीर राव रखने का खुलासा किया।

इसके बाद, उसने वर्ष 2020 में प्रतिवादी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पास नाम बदलने के लिए आवेदन किया जिसे परिषद द्वारा खारिज कर दिया गया। इस मामले में शिक्षा परिषद का कहना था कि उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा कानून, 1921 के नियमन 40 (क) के मुताबिक, नाम बदलने के लिए आवेदन परीक्षा में बैठने के तीन वर्ष के भीतर किया जाना होता है।

हालांकि, इस मामले में याचिकाकर्ता द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने के सात और पांच साल बाद आवेदन किया गया। अदालत ने यह दलील नहीं मानी और कहा कि नियमन 40 (क) में पाबंदी मनमानी है और यह व्यक्ति को अपनी पसंद का नाम रखने या नाम बदलने के मौलिक अधिकार का हनन करती है।

टॅग्स :प्रयागराजहाई कोर्टउत्तर प्रदेशलखनऊAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल