लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की ‘खुशियों की पाठशाला’ का प्रमुख हिस्सा है चेतना जागरण :सिसोदिया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:12 IST

Open in App

दिल्ली सरकार के स्कूलों में ‘हैप्पीनेस’ (प्रसन्नता) पाठ्यक्रम को बड़ी सफलता बताते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में रोजाना 16 लाख बच्चे अपना दिन चेतना जागरण (माइंडफुलनेस) से करते हैं। जुलाई 2018 में सभी छात्रों की प्रसन्नता और कुशलता के लिए इस पाठ्यक्रम की शुरुआत की गयी थी। इसमें हर रोज केजी से आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के 1,030 स्कूलों में 35 मिनट की एक कक्षा होती है। सिसोदिया ने यहां ‘माइंडफुल एजुकेशन पुरस्कार 2021’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘चेतना जागरण, प्रसन्नता पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा है और सबसे सुंदर बात है कि हर रोज दिल्ली में 16 लाख बच्चे मानसिक अभ्यास करते हुए स्कूलों में अपनी पढ़ाई शुरू करते हैं। दिल्ली के स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के जीवन में यह अहम मोड़ साबित हुआ है और इससे बच्चों के तनाव को कम करने में मदद मिली है तथा पढ़ाई में उनका ध्यान बढ़ा है।’’ चेतना जागरण (माइंडफुलनेस) को भारत की ओर से दुनिया को दिया गया उपहार बताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें 15 मिनट का ध्यान किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज