लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का काफिला पहुंचा केरल, राज्य में 19 दिन का सफर, ये है पूरा शेड्यूल

By भाषा | Updated: September 11, 2022 13:13 IST

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का केरल का सफल रविवार सुबह शुरू हो गया। राज्य में इस दौरान राहुल गांधी 19 दिन बिताएंगे। राहुल गांधी के केरल पहुंचने पर कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और शशि थरूर जैसे नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘भारत जोड़ो यात्रा’ का केरल में 19 दिन का सफर, रविवार से शुरू हुई यात्रा।केरल में का स्वागत करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, शशि थरूर सहित कई नेता भी रहे मौजूद।केरल में राहुल गांधी 19 दिनों में मलप्पुरम के नीलांबर तक 450 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे।

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का केरल में 19 दिन का सफर राजधानी तिरुवनंतपुरम के पारस्साला इलाके से रविवार सुबह शुरू हो गया। तीन घंटे की यात्रा का पहला चरण यहां नेय्यत्तिनकारा में पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे समाप्त हुआ और तीन घंटे का दूसरा चरण शाम चार बजे शुरू होने की उम्मीद है।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समाज का हर वर्ग उत्साहित है और यह किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों की भागीदारी और उत्साह से स्पष्ट हो चुका है।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “देश के लोगों का संदेश स्पष्ट है- महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक संकट और विभाजनकारी राजनीति खत्म होनी चाहिए।” यात्रा को मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, “मिल रहे हाथ, जुड़ रहे दिल। भारत को साथ ला रही भारत जोड़ो यात्रा।”

केरल में राहुल गांधी का स्वागत

केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष और सांसद के. सुधाकरन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव तारिक अनवर तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का औपचारिक रूप से स्वागत किया, जिसके बाद केरल में यह यात्रा शुरू हो गयी।

राहुल गांधी का स्वागत करने वाले पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और शशि थरूर के साथ ही केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी तथा रमेश चेन्नीथला शामिल रहे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इस यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी भारत जोड़ो यात्रा केरल में है। भारत की विविधता इतनी स्पष्ट है। कल हमने तमिल भाषी तमिलनाडु से मलयालम भाषी केरल में प्रवेश किया। ‘वणक्कम’ से ‘नमस्कारम’ तक। भारत जोड़ो यात्रा। तोड़ो नहीं जोड़ो।’’

यात्रा के दौरान गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “आज हम केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पारस्साला जंक्शन से भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत कर रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक रविवार को सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है।”

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के 19 दिन

तमिलनाडु सीमा के करीब पारस्साला से केरल में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 19 दिनों में मलप्पुरम के नीलांबर तक 450 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे। यह यात्रा 14 सितंबर को कोल्लम जिले में प्रवेश करेगी और 17 सितंबर को अलप्पुझा पहुंचेगी तथा 21 और 22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से गुजरेगी तथा 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगी। कांग्रेस की यात्रा 26 और 27 सितंबर को पलक्कड़ से गुजरेगी और 28 सितंबर को मलप्पुरम पहुंचेगी। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधीJairam Rameshदिग्विजय सिंहशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह