लाइव न्यूज़ :

राजस्थान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस चलाएगी ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम

By भाषा | Updated: May 6, 2018 13:49 IST

एक सूत्र ने कहा , ‘‘ कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद दोनों राज्यों में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कांग्रेस इस दौरान संविधान और दलितों पर हुये हमलों को रेखांकित करेगी। ’’

Open in App

नयी दिल्ली, 6 मई: कांग्रेस के जल्द ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में ‘ संविधान बचाओ ’ अभियान और दलितों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिये कार्यक्रम शुरू करने की उम्मीद है। इस दोनों राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने कहा , ‘‘ कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद दोनों राज्यों में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कांग्रेस इस दौरान संविधान और दलितों पर हुये हमलों को रेखांकित करेगी। ’’ कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं। (जरूर पढ़ेंः कर्नाटक चुनावः अमित शाह ने पेरियापटना का फीका रोड शो देख कैंसिल किया वरुणा का कार्यक्रम!)

राष्ट्रीय राजधानी में 23 अप्रैल को शुरू किये गए इस अभियान का उद्देश्य भाजपा के शासन के दौरान संविधान और दलितों , अन्य पिछड़ा वर्गों व अल्पसंख्यकों पर हुये कथित हमलों को रेखांकित करना था। 

मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 15 सालों से शासन में है। वर्ष 2013 में हुये चुनावों में राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 165 सीटें हासिल हुई थीं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 58 सीटें आई थीं। 

भाजपा ने राजस्थान में वर्ष 2013 में हुये चुनावों में भारी सफलता हासिल की थी। उसे राज्य की 200 में से 163 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 21 सीटें आई थीं। (जरूर पढ़ेंः कर्नाटक चुनावः इन 11 दिग्गज नेताओं को किसी पार्टी की नहीं, पार्टी को इनकी जरूरत)

मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित 35 सीटों में से भाजपा ने दो तिहाई पर अपना कब्जा जमाया था। कांग्रेस को ऐसी महज चार सीटें मिली थीं। 

वहीं राजस्थान में वर्ष 2013 में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित 33 सीटों में से भाजपा ने 31 सीटें जीती थीं।  सूत्र ने कहा , ‘‘ इस के अंत तक जब दोनों राज्यों में चुनाव होंगे तो स्थिति ऐसी नहीं रहने वाली। कांग्रेस प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी। आरक्षित सीटों पर ध्यान होगा। ’’ 

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज