लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र- 200 यूनिट मुफ्त बिजली, परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2 हजार रुपये, बजरंग दल-PFI जैसे संगठनों पर बैन, जानिए बड़ी बातें

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2023 10:54 IST

गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने का वादा किया गया है, गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को 2,000 रुपए और अन्न भाग्य में 10 किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया।कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि एवं शक्ति की पांच गारंटी दोहराईं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं छठवीं गारंटी देता हूं कि सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जाएगा।

बेंगलुरु:कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि एवं शक्ति की पांच गारंटी दोहराईं। गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने का वादा किया गया है, गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को 2,000 रुपए और अन्न भाग्य में 10 किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है।

कांग्रेस ने बेरोजगार स्नातकों को दो साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है। कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस 2006 से सेवा में शामिल होने वाले पेंशनभोगी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक वर्ष के भीतर सभी सरकारी विभागों में अस्वीकृत रिक्तियों को भरने के लिए ओपीएस के विस्तार पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

घोषणापत्र में कहा गया है कि शक्ति योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं छठवीं गारंटी देता हूं कि सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जाएगा। 

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल, पीएफआई और ऐसे अन्य संगठनों जैसे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों से नफरत पैदा करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में कहा कि भाजपा द्वारा पारित किए गए अन्यायपूर्ण सभी कानूनों तथा अन्य जन विरोधी कानूनों को सत्ता में आने के एक वर्ष के भीतर ही रद्द कर दिया जाएगा।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज