लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ऑडियो टेप और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस-TDP का लोकसभा में जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल बाधित

By भाषा | Updated: February 11, 2019 14:08 IST

प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कर्नाटक ऑडियो टेप का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि वहां उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

Open in App

 कर्नाटक में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो टेप, पश्चिम बंगाल में एक विधायक की हत्या और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य की दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

प्रश्नकाल आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कर्नाटक ऑडियो टेप का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि वहां उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह प्रश्नकाल के बाद अपने मुद्दे उठाएं और उन्होंने प्रश्नकाल आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

इसके बाद कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस सदस्यों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपने एक विधायक की कथित हत्या का मुद्दा उठाया और नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए।

तेदेपा के सदस्य भी आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य की दर्जे की मांग को लेकर आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

सदन में शोर-शराबे के बीच ही मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के विषय से जुड़े कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने को कहा, लेकिन हंगामा नहीं थमा जिसके बाद उन्होंने करीब 11:10 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलकांग्रेसतेलगु देशम पार्टीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज