लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जंतर मंतर पर 'हाथापाई' को लेकर सरकार पर निशाना साधा, दीपेंद्र हुड्डा को हिरासत में लिए जाने पर कही ये बात

By भाषा | Updated: May 4, 2023 10:18 IST

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा- तानाशाह की पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, देश की बेटियों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि जब रक्षक भक्षक हो जाएं तो न्याय की उम्मीद किस से करें?

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को लेकर गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा और पहलवानों के प्रति एकजुटता प्रकट की। पार्टी ने यह दावा भी किया है कि पहलवानों से मिलने पहुंचे उसके सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘देश की बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस के अत्याचार की जानकारी होते ही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंचे। तानाशाह की पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा है। देश की बेटियों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। साफ संदेश है- डरो मत, हम साथ हैं।’’

हुड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे खिलाड़ी बेटियों के धरने पर पुलिस द्वारा बदसलूकी की बात आ रही हैं जो अमानवीय और असहनीय हैं। जब रक्षक भक्षक हो जाएं तो न्याय की उम्मीद किस से करें? ’’ दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि ‘सरकार अविलंब दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करे। हम इस विकट परिस्थिति में अपनी बेटियों के साथ हैं।’

गौरतलह है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी