लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जनता के फेवरेट पीएम कैंडिडेट जानने के लिए कराया सर्वे, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को छोड़ा पीछे

By भारती द्विवेदी | Updated: June 7, 2018 14:46 IST

कांग्रेस पार्टी की तरफ से दिल्ली में 'डोर-टू-डोर' सर्वे 6 जून को दिल्ली में कराया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: पिछले कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि लोगों के बीच में काफी सुधरी है। कल तक सोशल मीडिया पर 'पप्पू' नाम से ट्रोल होते थे लेकिन अब लोगों उनकी बातों के सीरियसली लेने लगे हैं। लोगों की अब उनसे उम्मीदें बंधने लगी हैं। अगले साल यानी 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अभी से अलग-अलग सर्वे में ये बताया जा रहा है कि देश की पसंद कौन है। पार्टियां भी अलग-अलग सर्वे करा रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी दिल्ली में एक सर्वे कराया है, जिसके अनुसार देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर लोग राहुल गांधी को देखना चाहते हैं। 

राहुल गांधी की शादी की अफवाह रॉबर्ट वाड्रा के लिए बनी परेशानी, लोगों को ऐसे दिया जवाब

कांग्रेस सर्वे के अनुसार देश के अगले प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी को 39.8 फीसदी लोगों ने चुना है। वहीं  35.3 फीसदी लोगों की पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसके अलावा इस सर्वे में ये भी दावा किया गया है कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीट में से पांच पर कांग्रेस की जीतेगी। कांग्रेस की तरफ से ये सर्वे 6 जून को दिल्ली में कराया गया था। पार्टी का कहना है कि ये एक डोर-टू-डोर सर्वे थी।

इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की सीट पर जीतेगी। वहीं दक्षिणी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में भाजपा को जीत हासिल होगी।   

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह