लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का आरोप- 'पत्रकार रजत शर्मा ने लाइव डिबेट में दी गाली', शेयर किया वीडियो, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 11, 2024 11:31 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पर लाइव डिबेट में गाली देने का आरोप लगाया है। रागिनी नायक ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें कहा गया है कि जब वह लाइव डिबेट में थीं तो रजत शर्मा ने उन्हें गाली दी।

Open in App
ठळक मुद्देरागिनी नायक का आरोप- 'पत्रकार रजत शर्मा ने लाइव डिबेट में दी गाली'वीडियो सबूत साझा कियाकई लोग कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक के समर्थन में आए

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पर लाइव डिबेट में गाली देने का आरोप लगाया है। रागिनी नायक ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें कहा गया है कि जब वह लाइव डिबेट में थीं तो रजत शर्मा ने उन्हें गाली दी। 

रागिनी नायक ने एक वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पहला वीडियो ‘X’ पर मेरे संज्ञान में लाया गया ! इसमें रजत शर्मा ऑन एयर मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं ! मैंने Factcheck किया ! चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो)। पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा ? कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा ?"

क्लिप के वायरल होने के बाद कई लोग कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक  के समर्थन में आए और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की आलोचना की। एक्स यूजर अंकित मयंक ने एक पोस्ट में कहा, "इस तरह से यह नीच आदमी रजत शर्मा कुछ दिन पहले राहुल गांधी और भारत के नेताओं का मज़ाक उड़ा रहा था, आज वह लाइव टीवी पर एक महिला विपक्षी नेता को गाली देते हुए पकड़ा गया, क्या महिला एंकर अंजना, रुबिका, श्वेता या पालकी कम से कम अब निंदा करेंगी?"

सोशल मीडिया पर अब ये डिबेट छिड़ गई है कि क्या रजत शर्मा ने सही में रागिनी नायक को गाली दी या नहीं। एक यूजर ने लिखा, "जब आप लोगों को पता है सारे न्यूज़ चैनल BJP और मोदी जी का चैनल बन चुके हैं. तो आप लोग अपनी बेइज्जती कराने क्यों जाते हो ? अपमान, तिरस्कार, निंदा, रुसवाई सहन करने की आदत पड़ चुकी है विपक्षी नेताओं को. आप लोगों को गोदी मीडिया न्यूज़ चैनलों पर जाना ही नही चाहिए?"

टॅग्स :कांग्रेसरजत शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज