लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने डीएक्टिवेट किया ट्विटर अकाउंट, कांग्रेस छोड़ने की अटकलें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 2, 2019 10:54 IST

दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। अकाउंट डीएक्टिवेट करने से पहले उन्होंने अपने सारे ट्वीट भी डिलीट कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस या खुद दिव्या की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।दिव्या स्पंदना ने साल 2012 में कांग्रेस ज्वॉइन किया और 2013 में कर्नाटक की मंड्या संसदीय सीट से उपचुनाव जीता।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी की हार की गाज क्या सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना पर भी गिर सकती है? ये सवाल फिलहाल राजनीतिक गलियारों की चर्चा में शामिल है। दरअसल, दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। अकाउंट डीएक्टिवेट करने से पहले उन्होंने अपने सारे ट्वीट भी डिलीट कर दिए। इसके अलावा अपने परिचय से सोशल मीडिया प्रभारी भी हटा लिया है। ये सभी बातें संकेत दे रही हैं कि दिव्या ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है। हालांकि कांग्रेस या खुद दिव्या की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दिव्या स्पंदना ने हाल ही में निर्मला सीतारमण को देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी थी। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ने एक नोटिस जारी करके कांग्रेस के सभी प्रवक्ताओं के टीवी डिबेट में जाने पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मिली करार हार के बाद कांग्रेस पार्टी में संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

दिव्या ने डिलीट किए सभी ट्वीट

दिव्या स्पंदना का राजनीतिक सफर

दिव्या स्पंदना ने साल 2012 में कांग्रेस ज्वॉइन किया और 2013 में कर्नाटक की मंड्या संसदीय सीट से उपचुनाव जीता। हालांकि 2014 की मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिव्या स्पंदना ने कन्नड़ फिल्मों से डेब्यू किया और फिर तमिल और तुलुगू फिल्मों में भी अदाकारी के जलवे दिखाए। राम्या उनका स्क्रीन नाम है और अब वो इसी नाम से जानी जाती है।

राहुल को बनाया सोशल मीडिया स्टार

जब से राम्या को कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है बदलाव साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से लेकर राहुल गांधी के हैंडल में फॉलोवर की संख्या तेजी से बढ़ी है। गुजरात चुनाव में भी राम्या की भूमिका बेहद अहम रही। राम्या के नेतृत्व में ही 'विकास गांडो थायो छे' कैम्पेन वायरल हुआ था।

आक्रामक रणनीति से करती हैं काम

राहुल गांधी की हर रैली से पहले राम्या के निर्देशन में सोशल मीडिया के सिपाही माहौल बनाना शुरू कर देते हैं। पहले बीजेपी के जो नेता राहुल गांधी का मजाक बनाते थे अब उनके ट्वीट और बातों से परेशान नजर आते हैं। ये दिव्या स्पंदना की ही उपलब्धि है कि राहुल गांधी की बातों का काउंटर करने के लिए मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों को लगाया गया है। नरेंद्र मोदी की किसी रैली के बाद उनका काउंटर करते हैं। वायरल वीडियो निकालते हैं। राम्या से पहले और बाद की कांग्रेस पार्टी में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है।

टॅग्स :दिव्या स्पंदना राम्याराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज