लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना अवकाश पर, पार्टी के नये ट्विटर के साथ करेंगी वापसी

By शीलेष शर्मा | Updated: June 4, 2019 05:39 IST

कन्नड़ ,तेलगु फिल्मों की सफ़ल अभिनेत्री विधान सभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक स्पंदना भाजपा की सोशल मीडिया टीम से भिड़ती रहीं ,राहुल को सोशल मीडिया में चमकाने में स्पंदना की प्रमुख भूमिका रही।

Open in App
ठळक मुद्दे1982 में कर्नाटक में जन्मी रम्या का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार रहा हैदिव्या स्पंदना रम्या ने 2012 में युवक कांग्रेस में शामिल हो कर 2013 में लोकसभा का कांग्रेस की टिकिट पर मांड्या से उप चुनाव लड़ा

कांग्रेस सोशल मीडिया की प्रमुख दिव्या स्पंदना के ट्वीटर से हटते ही अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया लेकिन राहुल के निकट सूत्रों ने अटकलों को खारिज़ करते हुये कहा कि दिव्या स्पंदना कांग्रेस में थीं और हैं ,ट्वीटर हैंडिल से हटने का यह अर्थ नहीं कि उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। फिल्म अभिनेत्री से कांग्रेस की सांसद बनी स्पंदना ने राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से सोशल मीडिया का काम संभाला था और भाजपा के सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ़ चले अभियान का माकूल जबाब दिया। 

1982 में कर्नाटक में जन्मी रम्या का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है ,दिव्या स्पंदना रम्या ने 2012 में युवक कांग्रेस में शामिल हो कर 2013 में लोकसभा का कांग्रेस की टिकिट पर मांड्या से उप चुनाव लड़ा तथा जीत कर संसद पहुँची परन्तु 2014 के लोकसभा चुनाव में वह 5500 वोटों से चुनाव हार गयीं उसके बाद वह राहुल टीम में शामिल हुयीं तथा सोशल मीडिया की प्रमुख बन गयीं। 

कन्नड़ ,तेलगु फिल्मों की सफ़ल अभिनेत्री विधान सभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनावों तक स्पंदना भाजपा की सोशल मीडिया टीम से भिड़ती रहीं ,राहुल को सोशल मीडिया में चमकाने में स्पंदना की प्रमुख भूमिका रही। पिछले दिनों जब कुछ दिनों के लिये स्पंदना ने ट्वीट करना बंद किया तो यह प्रचारित कर गया कि राहुल ने नाराज़ हो कर स्पंदना को हटा दिया है और इसी के साथ उनके विरोधियों ने यह प्रचारित करना शुरू कर दिया परन्तु स्पंदना लौट आयीं जिससे विरोधियों को करारा झटका लगा। 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार छुट्टी पर गयीं हैं और जल्दी वापस लौटेंगी ,सूत्रों ने दावा किया कि अवकाश से लौटने पर दिव्या ट्वीटर पर नया एकॉउंट खोलेंगी तथा फिर सोशल मीडिया पर भाजपा से दो -दो हाथ करेंगी ,चूँकि कांग्रेस ने अपने सभी पैनलिस्टों को एक माह के लिये टीव्ही चर्चा से दूर रखने का निर्णय किया है उसी क्रम में दिव्या भी एक माह तक सोशल मीडिया से दूर रहेंगी। 

टॅग्स :कांग्रेसदिव्या स्पंदना राम्याराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज