लाइव न्यूज़ :

चुनाव आते ही आरएसएस और बीजेपी को सताने लगती है राम मंदिर की याद: कांग्रेस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 20, 2018 17:41 IST

Congress attacks BJP and RSS: कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर भाजपा और आरएसएस का शीर्ष नेतृत्व राममंदिर की बात करने लगता है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के राम मंदिर, हिंदुत्व और कुछ अन्य मुद्दों पर दिए गए बयानों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, किसी संगठन या व्यक्ति का डीएनए नहीं बदल सकता।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर भाजपा और आरएसएस का शीर्ष नेतृत्व राममंदिर की बात करने लगता है।

आरएसएस के हालिया कार्यक्रम ‘भविष्य का भारत’ में भागवत के संबोधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरएसएस का रुख 370 पर नहीं बदला, लेकिन 377 पर बदल गया।... इनकी बातों में विरोधाभास है। चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन किसी व्यक्ति या संगठन का डीएनए नहीं बदल सकता।’’ 

राम मंदिर के निर्माण संबंधी भागवत के बयान पर तिवारी ने कहा, ‘‘इसमें कुछ नया नहीं है। वर्ष 1986 से 2018 का इतिहास उठाकर देख लीजिए। भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा चुनाव से पहले राम मंदिर की बात की है। जब चुनाव आता है तो इनको राममंदिर की याद आ जाती है।’’ 

एक अन्य सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है। हर व्यक्ति की एक क्षेत्रीय और धार्मिक पहचान होती है, लेकिन सभी लोग भारतीय हैं।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसमोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज