लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने राष्ट्रगान से 'सिंध' हटाकर नार्थ-ईस्ट जोड़ने की मांग की

By भारती द्विवेदी | Updated: March 16, 2018 16:03 IST

रिपुन से पहले इसी तरह की मांग साल 2016 में शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने उठाई थी। उन्होंने भी 'सिंध' शब्द को राष्ट्रगान से हटाने की मांग की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मार्च: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर रिजोलूशन पेश किया है। इस बिल के मुताबिक राष्ट्रगान से 'सिंध शब्द हटाकर नार्थ-ईस्ट जोड़ा जाए। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राज्यसभा सांसद रिपन बोरा ने कहा- 'नार्थ ईस्ट भारत का जरूरी हिस्सा है और ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये हमारे राष्ट्रगान का हिस्सा नहीं है। वहीं दूसरी तरफ 'सिंध' का जिक्र होता है जो कि अब भारत का हिस्सा नहीं है। वो पाकिस्तान में है, जो एक विरोधी देश है।'

कौन है रिपुन बोरा

रिपुन बोरा असम की तरफ से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। फिलहाल वो असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हैं। 21 मार्च 2016 में वो राज्यसभा के लिए चुने गए थे। हाल ही में पेश हुए आम बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। आम बजट को असम के लिए झूठे वादों से भरा बताते हुए केंद्र से राज्य को दिए जाने वाले कोष में भारी कटौती का आरोप लगाया था।

टॅग्स :कांग्रेसराज्य सभाराष्ट्रगान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह