लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, लिस्ट में रघु शर्मा, प्रताप खाचरियावास का नाम शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: October 22, 2023 20:50 IST

लिस्ट में गोविंद राम मेघवाल खाजूवाला से, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से, परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंद राम मेघवाल खाजूवाला से, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से, परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगेइसके अलावा कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा है इससे पहले कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की छोटी मगर, मजबूत लिस्ट जारी की थी

Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने रविवार को आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में गोविंद राम मेघवाल खाजूवाला से, प्रताप सिंह खाचरियावास सिविल लाइंस से, परसादी लाल मीना लोलसोट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा है। उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी सहयोगी माना जाता है।

गोविंद राम मेघवाल को खाजूवाला निर्वाचन क्षेत्र से, अनिल शर्मा को सदरशहर से, जुबेर खान को रामगढ़ से, मुरारी लाल मीना को दौसा से, रामलाल जाट को मांडल से और प्रमोद जैन भाया को अंता से मैदान में उतारा गया है। दूसरी सूची राजस्थान द्वारा आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद आई है।

पहली सूची में, कांग्रेस ने पांच मंत्रियों, 28 मौजूदा विधायकों और 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने वाले एक स्वतंत्र उम्मीदवार को टिकट दिया। पार्टी ने मालवीय नगर से अर्चना शर्मा और सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है। ये दोनों पिछला चुनाव हार गए थे।     

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की छोटी मगर, मजबूत लिस्ट जारी की थी। इसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत वर्तमान मंत्रियों और विधायकों को भी टिकट दिया गया था। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक राजस्थान विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे। सभी 200 सीटों पर 23 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के साथ 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावRajasthan Congressकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज