लाइव न्यूज़ :

'राहुल मसखरे' इस बयान पर कांग्रेस का पलटवार- चंद्रशेखर राव ‘आधुनिक युग के मोहम्मद बिन तुगलक'

By भाषा | Updated: September 6, 2018 20:25 IST

कांग्रेस के पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि राव ने तेलंगाना की जनता के साथ ‘विश्वासघात’ किया है।

Open in App

नई दिल्ली, छह सितंबर: तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा राहुल गांधी को "सबसे बड़ा विदूषक’’ कहे जाने को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को पलटवार किया और कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख ‘आधुनिक युग के मुहम्मद बिन तुगलक’ हैं और ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठपुतली’ हैं।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि राव ने तेलंगाना की जनता के साथ ‘विश्वासघात’ किया है।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चंद्रशेखर राव आधुनिक युग के मोहम्मद बिन तुगलक हैं। वह भाजपा और प्रधानमंत्री की कठपुतली हैं। वह उन लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने तेलंगाना के गठन का विरोध किया और तेलंगाना के लोगों से किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया। राव ने राज्य के साथ विश्वासघात किया है।’’ दरअससल, तेलंगाना विधानसभा को समयपूर्व भंग करने की घोषणा के बाद राव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। राव ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने और आंख मारने का जिक्र किया और कहा, "राहुल गांधी इस देश के सबसे बड़े विदूषक हैं।"

टॅग्स :कांग्रेसके चंद्रशेखर रावतेलंगानाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह