लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर राहुल गांधी का तंज, मोदी सरकार में कीमत नहीं बढ़े तो खबर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2021 16:17 IST

आठ राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के कई जिलों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर को छू गया था।बेंगुलरु में पेट्रोल शुक्रवार को 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गया।शहर में अब पेट्रोल 100.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में विकास का यह हाल है कि जिस दिन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नहीं बढ़ते हैं तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है।

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम ना बढ़ें तो ज़्यादा बड़ी ख़बर बन जाती है!’’ कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उठा रही है। उसकी मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी करके कोविड-19 महामारी के समय आम लोगों को राहत प्रदान की जाए।

बेंगलुरु में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

मुंबई और हैदराबाद के बाद बेंगलुरु तीसरा महानगर हो गया है, जहां पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। वाहन ईंधन की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं।

पिछले करीब सात सप्ताह में वाहन ईंधन कीमतों में यह 26वीं बढ़ोतरी है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 96.93 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

मुंबई में 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था

मुंबई में 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था। इस समय मुंबई में पेट्रोल 103.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जहां लेह में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका था, वहीं श्रीनगर में शुक्रवार को यह इस आंकड़े के पार निकल गया।

शहर में इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 99.99 रुपये प्रति लीटर और एचपीसीएल के पंपों 100.04 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का पहला जिला है जहां पेट्रोल सबसे पहले 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था।

फरवरी के मध्य में वहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। पिछले सप्ताह श्रीगंगानगर में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। अब शहर में पेट्रोल 108.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारत सरकारकर्नाटकमुंबईकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

भारतबंगाल के लोगों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी, कहा- 'बीजेपी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह साथ मिलकर मनाएंगे'

भारतमुंबई का एक परिवार रात में खाता है बिरयानी और तरबूज, अगली सुबह चारों पाए जाते हैं मृत

भारतVIDEO: आरक्षण के पक्ष में होती तो लागू कर देती… अखिलेश का BJP पर निशाना

भारतVIDEO: बंगाल को कंगाल बना दिया… योगी का बड़ा आरोप, TMC पर सीधा वार

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

भारतनागपुर: ध्वनि प्रदूषण रोकने रैप सिंगर बने ईएनटी सर्जन, ‘हॉर्न नॉट ओके प्लीज’ रैप सांग बनाया

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारतउपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भाजपा में विलय की अटकलें?, पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन?