लाइव न्यूज़ :

राहुल ने सेवा दल के कायाकल्प को दी हरी झंडी, बोले- आजाद होकर काम करेगा संगठन

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2018 20:37 IST

सेवा दल की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की और प्रस्तावित कदमों को मंजूरी दी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेवा दल में नयी जान फूंकने के मकसद से प्रस्तावित कदमों को आज स्वीकृति प्रदान कर दी और कहा कि यह संगठन ‘स्वायत्त और आजाद होकर’ पहले की तरह काम करेगा।

सेवा दल की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की और प्रस्तावित कदमों को मंजूरी दी।

सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘संगठन को फिर से पहले की तरह मजबूत बनाने के लिए जितने कदमों के प्रस्ताव दिए गए थे उनको राहुल गांधी ने आज मंजूरी प्रदान कर दी।’’

RSS को टक्कर देगा कांग्रेस का सेवा दल, जानिए कब हुई इसकी शुरुआत

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ने सेवा दल के पदाधिकारियों से कहा है कि यह संगठन अब स्वायत्त और आजाद होकर काम करेगा तथा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रसेवा में बढ़चढ़कर योगदान देगा।’’

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत अब ठीक, रुटीन चेकअप के लिए एम्स में हुए थे भर्ती

सेवा दल ने संगठन और कार्यशैली में व्यापक बदलाव के अलावा भविष्य में कई ऐसे कार्यक्रम तय किए हैं जिनसे संगठन के काम और विचारधारा लोगों के बीच ले जाए जा सकें।

कांग्रेस के इस संगठन ने आने वाले समय में हर महीने के आखिरी रविवार को देश के एक हजार जिलों, शहरों और महानगरों में ‘ध्वज वंदन’ कार्यक्रम करने का फैसला किया है।

सेवा दल अपने इन 'ध्वज वंदन' कार्यक्रमों में गांधी-नेहरू के सिद्धांतों और 'धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता और बहुलवादी विचारों' पर आधारित राष्ट्रवाद पर विमर्श शुरू करने का प्रयास करेगा। इस कदम को ‘राष्टूवाद पर आरएसएस के विमर्श’ की काट के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके साथ ही अब सेवा दल में गार्ड ऑफ ऑनर तथा ध्वजारोहण के अलावा कहीं भी सलामी देने की परंपरा नहीं होगी। संगठन अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज