लाइव न्यूज़ :

महंगाई, GST, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, नई दिल्ली जिले में धारा 144 लागू, राहुल गांधी ने कहा- लोकतंत्र की हत्या हो रही

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2022 10:17 IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, आज पूरे देश में कांग्रेस महंगाई को लेकर आवाज उठा रही है। सरकार देश में तानाशाही रवैया अपनाई हुई है इसलिए हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ कांग्रेस सांसद और नेता संसद से राष्ट्रपति भवन तक कूच करेंगेकांग्रेस के अन्य नेता AICC मुख्यालय से प्रधानमंत्री निवास का घेराव करेंगे प्रदर्शन शुरू होते ही कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आज बेरोजगारी और महंगाई को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने विजय चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जंतर-मंतर के अलावा नई दिल्ली जिले के पूरे इलाके में CrPC की धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच खबर है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। कांग्रेस सांसद ने कहा- हम महंगाई, बेरोजगारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता।

रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेस सांसद और नेता संसद से राष्ट्रपति भवन तक कूच करेंगे और वहीं कांग्रेस के अन्य नेता AICC मुख्यालय से प्रधानमंत्री निवास का घेराव करेंगे। बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए थे। प्रदर्शन शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, आज पूरे देश में कांग्रेस महंगाई को लेकर आवाज उठा रही है।

हम अंग्रेजों से भी बुरा दौर देख रहे हैंः कांग्रेस

अनिल चौधरी ने कहा कि हम अंग्रेजों से भी बुरा दौर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार देश में तानाशाही रवैया अपनाई हुई है इसलिए हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। हम अंग्रेजों से बुरा दौर देख रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें अपने कार्यालयों के अंदर सीमित कर दिया जा रहा है। लोग जमीन पर पैर रखते हैं उससे पहले पुलिस उठा कर ले जाती है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी किया परामर्श

उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। पुलिस ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है और प्रमुख सड़कों पर भीड़भाड़ वाले संभावित स्थानों के आधार पर मार्ग परिवर्तन का सुझाव दिया जाएगा।

परामर्श के अनुसार, नयी दिल्ली जिले में यातायात की सुगम आवाजाही की सुविधा के लिए बसें धौला कुआं, रिज रोड, शंकर रोड, पंचकुइयां रोड, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, मथुरा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, मोती बाग लाल बत्ती (शांति पथ) से आगे प्रतिबंधित रहेंगी।

टॅग्स :कांग्रेसNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज