लाइव न्यूज़ :

Congress press conference in Delhi: हमलोग 2 रुपये खर्च नहीं कर पा रहे, राहुल गांधी ने कहा- रेलवे टिकट खरीद नहीं सकते, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2024 13:03 IST

Congress press conference in Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले कई माह के बाद सोनिया गांधी प्रेस कांफ्रेस में आईं। मोदी सरकार पर जमकर कोसा।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला किया।

Congress press conference in Delhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि हमलोग 2 रुपये खर्च नहीं कर पा रहे हैं। रेलवे टिकट खरीद नहीं सकते। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले कई माह के बाद सोनिया गांधी प्रेस कांफ्रेस में आईं। मोदी सरकार पर जमकर कोसा।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सारे बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है, हम प्रचार कार्य नहीं कर सकते। ऐसी संस्थाएं हैं जिनसे लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करने की अपेक्षा की जाती है लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। चुनाव लड़ने की हमारी क्षमता को नुकसान पहुंचा है। यह कांग्रेस के बैंक खातों पर रोकथाम नहीं, यह भारतीय लोकतंत्र पर रोकथाम है।

 कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोगों से इकट्ठा किए गए पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपना तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं...मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक कहा है, उसी की मदद से मौजूदा सत्ताधारी दल ने हज़ारों करोड़ रुपए अपने अकाउंट में भर लिया है और दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। जिससे हम पैसे के अभाव से बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीRahul Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज