लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में बदलाव शुरू, 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन, मनमोहन, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी शामिल, थरूर को जगह नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2022 20:38 IST

जगजीवन राम ने 1969 में कांग्रेस का नेतृत्व किया था और 50 साल में मल्लिकार्जुन खड़गे दूसरे दलित नेता हैं। 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नेता रहे।कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खड़गे नौ बार विधायक रहे हैं।हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव है।

नई दिल्लीः कांग्रेस में आज से बदलाव का दौड़ शुरू हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया, जो सीडब्ल्यूसी के रूप में काम करेगी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी नए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा गठित 47 सदस्यीय संचालन समिति का हिस्सा हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद शशि थरूर को जगह नहीं दिया। हालांकि आनंद शर्मा टीम में शामिल हैं। ये कमेटी ही सभी फैसला लेगी। शशि थरूर ही मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि थरूर को हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष खड़गे द्वारा गठित 47 सदस्यीय संचालन समिति में प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला भी खड़गे द्वारा गठित संचालन समिति का हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव पर फोकस करना है।

केसी वेणुगोपाल ने आदेश में कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 15 (बी) के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने संचालन समिति का गठन किया है जो कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी।" सीडब्ल्यूसी कांग्रेस का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है और संचालन समिति अब पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि तक सभी निर्णय लेगी, जिसमें सभी प्रदेश कांग्रेस समिति प्रतिनिधि शामिल होंगे। सत्र अगले साल मार्च में होने की संभावना है।

खड़गे के सामने तात्कालिक चुनौती हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव है। दोनों राज्यों में उसे आक्रामक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) से मुकाबला करना है। उन्हें अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान और अपने गृह राज्य कर्नाटक सहित नौ विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहना होगा। 

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज