लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: वोट मांगने शशि थरूर पहुंचे पटना, कांग्रेस नेताओं ने बनाई दूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 20:23 IST

बिहार प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचकर शशि थरूर ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में कोई नेता नही पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देएयरपोर्ट पर उनके स्वागत में पार्टी का कोई नेता नही पहुंचासदाकत आश्रम में भी उनके स्वागत में किसी प्रकार की कोई खास व्यवस्था नहीं की गई थीकिसी भी बड़े नेता ने उनके स्वागत में आगवानी करना उचित नहीं समझा

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार शशि थरूर शुक्रवार को अपने समर्थन में वोट मांगने पटना पहुंचे। बिहार प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचकर शशि थरूर ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में कोई नेता नही पहुंचा।

सदाकत आश्रम में भी उनके स्वागत में किसी प्रकार की कोई खास व्यवस्था नहीं की गई थी। किसी भी बड़े नेता ने उनके स्वागत में आगवानी करना उचित नहीं समझा। इस अवसर पर शशि थरूर ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव जरूरी है। हम परिवर्तन चाहते हैं इसलिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं। 

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2024 में विपक्ष के सामने बड़ी चुनौती है। इसलिए काँग्रेस अपने पुराने वोटर को वापस लाना चाहती है। यही कारण है कि मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा काफी हद तक सफल रहा है। देश की जनता और विशेषकर युवा राहुल गांधी को पसंद कर रहे हैं और उनकी बातों को गंभीरता से ले भी रहे हैं।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार