लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस 2019 के लिए दलितों को करेगी लामबंद, शुरू होगा संविधान से स्वाभिमान अभियान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2018 06:16 IST

Open in App

 चुनाव से पहले दलित समुदाय को अपने पक्ष में लामबंद करने के मकसद से 'संविधान से स्वाभिमान' अभियान शुरू करने जा रही है. इसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार की दलित एवं संविधान विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा स्वीकृत इस अभियान के अंतर्गत अगले 90 दिनों तक गांव-गांव जाकर दलित समाज के लोगों के साथ सीधा संपर्क साधा जाएगा तथा छोटे-बड़े सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा.

1019 के लिए दलित समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने के मकसद से इस अभियान का क्रियान्वयन कांग्रेस पार्टी का अनुसूचित जाति विभाग कर रहा है. इसकी औपचारिक शुरुआत सोमवार को दिल्ली से होगी और यह अभियान अगले साल फरवरी महीने के मध्य तक चलेगा. पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद हम 'संविधान से स्वाभिमान' अभियान शुरू करने जा रहे हैं. इस अभियान के जरिए हम दलित समाज का स्वाभिमान जगाएंगे और उन्हें बताएंगे कि मोदी सरकार किस तरह से बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान पर हमले कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाएगी और देश भर में सम्मेलन करेगी.

पार्टी नेता दलित समाज को मोदी सरकार की दलित एवं संविधान विरोधी नीतियों के बारे में बताएंगे. राउत ने कहा कि पार्टी की ओर से, मोदी सरकार के दलित एवं संविधान विरोधी कदमों को लेकर पर्चे भी छपवा कर बांटे जाएंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज