लाइव न्यूज़ :

द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को लताड़ा, कहा- देश से माफी मांगे कांग्रेस

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2022 14:45 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक स्व-निर्मित और सफल नेता हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को लेकर भाजपा की मांग है कि कांग्रेस पार्टी देश से माफी मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा- कांग्रेस हर तरह से एक आदिवासी को कमजोर करने की कोशिश करती रही हैकहा- यह राष्ट्रपति के खिलाफ एक जानबूझकर किया गया सेक्सिस्ट अपमान थाअधीर रंजन चौधरी ने कहा- जुबान फिसलने के कारण मुंह से निकल गया शब्द

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को लताड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर देश से माफी मांगनी चाहिए। गुरुवार को निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर तरह से एक आदिवासी को कमजोर करने की कोशिश करती रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक स्व-निर्मित और सफल नेता हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को लेकर भाजपा की मांग है कि कांग्रेस पार्टी देश से माफी मांगे।

राज्यसभा में उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पूरा देश एक आदिवासी पृष्ठभूमि से एक स्व-निर्मित महिला के राष्ट्रपति के रूप में चयन पर खुशी मना रहा है, दूसरी ओर लोकसभा में विपक्ष के नेता उनका अपमान इस तरह से कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से माफी की मांग करती हूं जो खुद एक महिला हैं।" उन्होंने कहा कि गांधी ने चौधरी को लोकसभा में बोलने के लिए नेता नियुक्त किया और उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुकी हैं, वह देश को गुमराह कर रही हैं। एआर चौधरी दावा करते रहे हैं कि माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।  मोदी सरकारी की मंत्री ने कड़े शब्दों में यह कहा कि "चौधरी की टिप्पणी जुबान से फिसली नहीं थी। यह राष्ट्रपति के खिलाफ एक जानबूझकर किया गया सेक्सिस्ट अपमान था।"

इस बीच अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहना 'जुबान फिसलना' है। उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मैंने अनजाने में सिर्फ एक बार 'राष्ट्रपति' शब्द का इस्तेमाल किया और यह जुबान फिसल गई। मेरा मतलब कभी भी राष्ट्रपति का अपमान नहीं था।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के कुछ सदस्य "जानबूझकर एक तिल के पहाड़ को बनाने की कोशिश कर रहे हैं"। उन्होंने कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। हालांकि बाद में एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति, चाहे वह ब्राह्मण हों या आदिवासी, सभी का सम्मान करते हैं।

टॅग्स :Nirmal Sitharamanकांग्रेससोनिया गाँधीद्रौपदी मुर्मूDraupadi Murmu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज