लाइव न्यूज़ :

"पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी भाजपा के लिए दलाली कर रही है", तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 07:36 IST

बंगाल में तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पार्टी पर सीधा आरोप लगाया कि बंगाल में वह भाजपा के दलाल की भूमिका निभा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया सीधा आरोप कुणाल घोष ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस पार्टी भाजपा के लिए दलाली कर रही हैबंगाल में कांग्रेस-सीपीएम ने साथ चुनाव लड़ा ताकि वोट बंट जाएं और फायदा बीजेपी को मिले

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी खिंचतान उस वक्त सामने आ गई, जब तृणमूल नेता कुणाल घोष ने बीते रविवार को सीधा आरोप लगाया कि बंगाल में कांग्रेस पार्टी भाजपा के दलाल की भूमिका निभा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कुणाल घोष ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस और बंगाल कांग्रेस में बहुत भारी अंतर है। दिल्ली कांग्रेस में सोनिया जी, राहुल जी हैं। वे विपक्षी गठबंदन इंडिया को ठोस बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस का सहयोग चाहते हैं लेकिन दुखद स्थिति बंगाल में है, जहां राज्य कांग्रेस भाजपा के दलाल करने में लगी हुई है।

तृणमूल नेता ने आगे कहा, ''साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में बीजेपी से लड़ाई लड़ी और उसे हराया। जबकि कांग्रेस और सीपीएम ने गठबंधन किया था कि वोट विभाजित हो जाएं और उससे बीजेपी को मदद मिले। दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें शून्य मिला, बस शून्य क्योंकि बंगाल में कांग्रेस का कोई महत्व नहीं है। इंडिया गठबंधन के लिए ममता दीदी केंद्रीय नेतृत्व से बात कर रही हैं और उचित समय पर वह सूचित करेंगी।"

इसके साथ घोष ने कहा, "अब तक, इंडिया गठबंधन के बारे में हमारे पास कोई नवीनतम जानकारी नहीं है। हम उस विषय में कुछ नहीं बोलेंगे। हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी इस प्रक्रिया देंगी, वो ही इस मुद्दे को देखरेख कर रही हैं। वह अंतिम निर्णय लेंगी और वह उचित समय पर सूचित करेंगी।"

मालूम हो कि इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, "इंडिया गठबंधन में उनका कोई एजेंडा नहीं, कोई नेतृत्व नहीं, और कोई रणनीति नहीं है। गठबंधन देश भर में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।"

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बीते शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी पहले भी 23 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ती रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में सीट-बंटवारे के अनुपात में कोई बदलाव नहीं होगा।

राउत ने इंडिया गठबंध में सीट बंटवारे पर बोलते हुए कहा, "यह महाराष्ट्र है और शिवसेना ही यहां की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। उद्धव ठाकरे राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के निर्णय लेने वाले नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। हमने हमेशा कहा है कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना दादरा और नगर हवेली सहित 23 सीटों पर लड़ती  है और वह दृढ़ रहेगी।''

टॅग्स :Kunal Ghoshकांग्रेसकोलकातापश्चिम बंगालBJPkolkataWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल