लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने हरियाणा के विश्वविद्यालयों में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:12 IST

Open in App

हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को सत्तारूढ़ पार्टियों के राज्य के विश्वविद्यालयों में कथित रूप से राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह एक गलत मिसाल कायम करेगा। राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक बी बी बत्रा ने सितंबर 2019 से अब तक विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों का विश्वविद्यालय-वार और पार्टी-वार विवरण मांगा। बत्रा ने कहा कि यह देखना दुखद है कि राज्य के विश्वविद्यालयों को सत्ताधारी दल समारोह आयोजित करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालयों में राजनीतिक समारोह आयोजित करना गलत है। यह एक गलत मिसाल कायम करेगा।’’ बत्रा के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा को छोड़कर सभी राज्य विश्वविद्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर 2019 के बाद से किसी भी राजनीतिक दल ने उनमें कोई राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सिरसा विश्वविद्यालय के अनुसार, दो राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए - एक जननायक जनता पार्टी (जजपा) द्वारा नौ दिसंबर, 2019 को और दूसरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 11 जुलाई, 2021 को। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रमों के लिए दोनों दलों द्वारा माल और सेवा कर सहित 59-59 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि जजपा के जिला सचिव ने सिरसा विश्वविद्यालय के कुलपति से उन्हें कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में इसे आयोजित करने की जिला प्रशासन की अनुमति मांगी थी। मुख्यमंत्री एम एल खट्टर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में समारोह आयोजित करने की अनुमति देने पर निर्णय लेना कुलपति के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्वायत्त निकाय हैं और अनुमति देना या मना करना उन पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल