लाइव न्यूज़ :

अपने परिवार के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कांग्रेस को अन्य दलों का साथ चाहिए: भाजपा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:56 IST

Open in App

विपक्षी दलों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट करने के प्रयासों के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में इस कदर अलग-थलग पड़ गई है कि उसे अपने परिवार के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दूसरे दलों की जरूरत पड़ रही है। ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को 19 विपक्षी दलों के नेताओं से डिजिटल माध्यम से संवाद किया और सभी से 2024 के लोकसभा के चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वह ‘‘वर्चुअल पार्टी’’ बनकर रह गई है जो ना सिर्फ वर्चुअल बैठकें करती है, बल्कि उसकी मौजूदगी भी सिर्फ डिजिटल मंचों तक ही सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आज राष्ट्रीय राजनीति में अलग-थलग पड़ गई है। देश का कांग्रेस पर से विश्वास बहुत पहले उठ गया है। आज ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस का खुद पर से भी विश्वास उठ गया है और उसे अपने परिवार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दूसरे दलों की मदद चाहिए।’’ कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पात्रा ने कहा कि वर्चुअल बैठकों में कांग्रेस अनावश्यक हो हल्ला मचाती है, लेकिन जब वास्तव में संसद बैठती है तो वह व्यवधान पैदा कर उसकी कार्यवाही बाधित करती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा है और केंद्र सरकार 21वीं सदी का नया भारत बनाने के लिए ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास’’ के मंत्र को लेकर चल रही है।कांग्रेस की ओर से बुलाई गई यह बैठक हाल के वर्षों में हुई विपक्षी दलों की बड़ी बैठक थी। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, शिव सेना के उद्धव ठाकरे और द्रविड़ मुनेत्र कषगम के एम के स्टालिन सहित कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि देश के संवैधानिक प्रावधानों और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों में विश्वास रखने वाली सरकार के गठन के लिए विपक्ष की पार्टियों को अपनी विवशताओं से ऊपर उठना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विपक्षी दलों की एकजुटता राष्ट्रहित की मांग है और कांग्रेस अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज