लाइव न्यूज़ :

छिंदवाड़ा: एयरपोर्ट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कांस्टेबल ने तानी बंदूक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 08:42 IST

छिंदवाड़ा के एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने बताया है कि कांग्रेस नेता पर उन्हीं की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल ने बंदूक तान दी। फिलहाल कांग्रेस नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Open in App

कांग्रेस सांसद कमलनाथ के ऊपर उनके ही कांस्टेबल ने अचानक से बंदूक तान दी। उनके साथ ये हादसा शुक्रवार को हुआ। खबर के मुताबिक उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उन्हीं पर बंदूक तान दी थी। हालांकि उसने बंदूक चलाई नहीं। कमलनाथ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दरअसल कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा दौरे पर गए थे।

छिंदवाड़ा के एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने बताया है कि कांग्रेस नेता पर उन्हीं की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल ने बंदूक तान दी। फिलहाल कांग्रेस नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। कमलनाथ के ऊपर बंदूक तानने वाले आरोपी का नाम रत्नेश पवार बताया जा रहा है जिसको अब निलंबित भी कर दिया गया है।

इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। छिंदवाड़ा के एएसपी, नीरज सोनी ने कहा, 'कमलनाथ जी की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों में से एक ने संदेहपूर्वक हवाई अड्डे पर उन पर बंदूक तान दी। हमने उसे निलंबित कर दिया है और इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले पर पुलिस सूत्रों के अनुसार, रत्नेश से जब अफसरों ने पूछताछ की तो उसका कहना था कि वह राइफल को एक कंधे से दूसरे कंधे पर टांगने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने रत्नेश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है, साथ ही उसका पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज