लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल को मिली है जेड प्लस की सुरक्षा? कांग्रेस विधायक के दावे को पंजाब पुलिस ने किया खारिज

By मेघना सचदेवा | Updated: July 28, 2022 11:01 IST

पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह ने दावा किया है कि अरंविद केजरीवाल को केंद्र से सुरक्षा मिलने के बाद भी पंजाब सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा मुहया कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देखैरा ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस के कमांडो दिल्ली के कपूरथला हाउस में तैनात थे।पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो दस्तावेज सामने आए हैं वो आधिकारिक नहीं हैं। कांग्रेस ने पंजाब के अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को अपने राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य के कांग्रेस  विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है। खैरा का दावा है कि पंजाब सरकार की तरफ से अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है। खैरा ने अपने दावे को पुख्ता दिखाने के लिए कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं। सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब दिल्ली के सीएम को केंद्र से सुरक्षा मिली हुई है तो उन्हे पंजाब की तरफ से जेड प्लस की सुरक्षा क्यों दी जा रही है। खैरा ने मांग की है कि पंजाब की तरफ से दी गई सुरक्षा को वापस लिया जाए। 

पंजाब पुलिस का जवाब 

खैरा के पास मौजूद दस्तावेजों पर पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो दस्तावेज सामने आए हैं वो आधिकारिक नहीं हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से ये भी कहा गया है कि जिन दस्तावेजों की बात की जा रही है वो पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी द्वारा दायर एक रिट याचिका का एक हिस्सा है। ये दस्तावेज पंजाब पुलिस के किसी आधिकारिक दस्तावेजों में से नहीं हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों पर ना ही कोई हस्ताक्षर हैं और ना ही कोई स्टांप। 

पहले आम आदमी पार्टी में थे खैरा 

बता दें कि खैरा ने एक संबोधन के दौरान ये दावा किया है कि पंजाब पुलिस के कमांडो पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास दिल्ली के कपूरथला हाउस में तैनात थे। गौरतलब है कि खैरा पहले आम आदमी पार्टी में थे और वह पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने पंजाब के अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को अपने राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyभगवंत मानपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल