लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर होंगे नाना पटोले, BJP उम्मीदवार किशन कथोरे ने लिया नाम वापस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 10:28 IST

उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने कहा, अब अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होना है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने भले ही विधानसभा अध्यक्ष पद लेने पर सहमति जता दी है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अब तक फैसला नहीं हो सका है.पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा के पास है और हम इसे 22 दिसंबर के बाद भरेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर होंगे। शनिवार को भाजपा ने किशन कथोरे को प्रत्याशी बनाया था, हालांकि पार्टी ने नाम वापस ले लिया है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, पार्टी ने कल महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किशन कठोरे को नामित किया था। लेकिन अनुरोध के बाद हमने कठोरे की उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है।

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा, पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष ने भी फार्म भरा था, लेकिन अन्य विधायकों के अनुरोध और विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए उन्होंने नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होना है।

अहम मंत्रालयों पर अब तक नहीं बनी सहमति

उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को 6 मंत्रियों संग शपथ ली थी। हालांकि अब तक तीनों दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसी के चलते अभी तक सरकार के विस्तार पर भी फैसला नहीं हो सका है। गृह मंत्रालय, शहरी विकास, रेवेन्यू जैसे अहम मंत्रालयों पर तीनों ही दलों की दावेदारी है और अब तक इस पर सहमति नहीं बनी है।

22 के बाद उपमुख्यमंत्री पर फैसला

कांग्रेस ने भले ही विधानसभा अध्यक्ष पद लेने पर सहमति जता दी है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अब तक फैसला नहीं हो सका है। एनसीपी के अनुसार यह फैसला 22 दिसंबर के बाद होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा के पास है और हम इसे 22 दिसंबर के बाद भरेंगे, जब विधानसभा का सत्र समाप्त हो जाएगा।

कहा जा रहा है कि फड़नवीस संग अचानक उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन अब तक इस पर राकांपा ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। राकांपा में इस पर मतभेद हैं, जयंत पाटील भी इस रेस में बताए जा रहे हैं।

टॅग्स :नाना पटोलेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज