लाइव न्यूज़ :

अगर मांग पूरी नहीं हुई तो मुंह में घास लेकर धरना दूंगी, कांग्रेस विधायक ने अशोक गहलोत को दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: March 16, 2023 13:02 IST

कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्‍होंने हमेशा अपनी पार्टी को प्राथमिकता दी है। वह उस इस्तीफे वाली महफिल का भी हिस्सा नहीं थीं। मंत्री धारीवाल पर आगे अपनी भड़ास निकालते हुए दिव्या ने कहा कि गुर्जर समाज आपको दिल की गहराइयों से चाहता है और आप मीणा समाज के कद्दावर नेता को आतंकी कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्या मदेरणा ओसियां की सड़कों के काम रोके जाने को लेकर मंत्री शांति धारीवाल पर जमकर निशाना साधा।कांग्रेस विधायक ने मंत्री शांति धारीवाल पर आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के कारण ऐसा किया गया।

जयपुरः कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा अपने विधानसभा क्षेत्र ओसियां की सड़कों के प्रस्ताव के निरस्त किए जाने को लेकर मंत्री शांति धारीवाल पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चेतावनी दे डाली कि अगर उनके विधानसभा की सड़कों के प्रस्ताव को बहाल नहीं किया गया तो वह भी वीरांगनाओं की तरह मुंह में घास लेकर क्षेत्र की जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगी।

राजस्‍थान विधानसभा में स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक दिव्या ने आरोप लगाया कि मंत्री शांति धारीवाल ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते उनके विधानसभा क्षेत्र ओसिंया की 44 सड़कों को अचानक निरस्त करवा दिया। दिव्या ने कहा, यह इसलिए किया गया क्योंकि मैंने पिछले दो दिनों में मीणा समाज के कद्दावर नेता को आतंकी कहने और वीरांगना मंजू जाट पर महिला विरोधी टिप्पणी करने का विरोध किया था।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्‍होंने हमेशा अपनी पार्टी को प्राथमिकता दी है। वह उस इस्तीफे वाली महफिल का भी हिस्सा नहीं थीं। मंत्री धारीवाल पर आगे अपनी भड़ास निकालते हुए दिव्या ने कहा कि गुर्जर समाज आपको दिल की गहराइयों से चाहता है और आप मीणा समाज के कद्दावर नेता को आतंकी कहते हैं। वीरांगना मंजू जाट का आप चरित्र हनन करते हैं। ये तीनों समाज खेतिहर हैं और कांग्रेस के प्रमुख मतदाता हैं। गजब की सोशल इंजीनियरिंग कर रहे हैं आप।

कांग्रेस विधायक दिव्या ने मामले में अशोक गहलोत को हस्तक्षेप करने को कहा। चेतावनी देते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा,  यदि उनके क्षेत्र की सड़कों को बहाल नहीं किया गया तो वह भी वीरांगना की तरह मुंह में घास लेकर ओसियां की जनता के साथ धरने पर बैठ जाएंगी। इसके बाद यदि आपमें दम हो तो मुझे 3 बजे उठाकर दिखाइएगा। धारीवाल को लेकर कहा ये जो मिनिस्ट्री है इनके पास है, वह उधार की है। जिस कलम से यह दस्तखत करते हैं, उस पर इतना मत इतराइए। ऐसे दरिया तो खूब चढ़कर उतर जाते हैं।

टॅग्स :Congress MLAराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट